• Wed. May 20th, 2026

झरिया सीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, सड़क दुर्घटना व ‘मोंथा’ चक्रवात के मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2026
crescent ad

 

झरिया : सांसद ढुल्लू महतो के कड़े निर्देश पर एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने झरिया के अंचल अधिकारी (CO) मनोज कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य झरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घटी दो अलग-अलग दुखद घटनाओं—एक सड़क दुर्घटना और दूसरी प्राकृतिक आपदा (मोंथा चक्रवात)—में जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिजनों को अविलंब उचित मुआवजा राशि का भुगतान कराना था। प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी को अवगत कराया कि पहली घटना 11 अगस्त 2025 की है। लोदना निवासी दिलीप पासवान, जो सीआरपीएफ (CRPF) में कार्यरत थे, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बलियापुर स्थित अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान भीखराजपुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में दिलीप पासवान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ 7 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार 17 अगस्त 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि देश की सेवा में तैनात रहे इस जवान की विधवा पत्नी पुष्पा देवी को झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन निधि के तहत अविलंब मुआवजे की राशि प्रदान की जाए।

‘मोंथा चक्रवात’ की बारिश से गिरा मकान, तीन की गई थी जान

दूसरा मामला 10 सितंबर 2025 का है, जब बंगाल की खाड़ी से उठे भयानक ‘मोंथा चक्रवात’ के कारण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई थी। इस अत्यधिक वर्षा के कारण लोदना में एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया था। इस मलबे में दबने से तीन स्थानीय निवासियों—गोपाल मिस्त्री, सुषमा कुमारी एवं चिराग पासवान की दर्दनाक मौत हो गई थी।

पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने झरिया अंचल अधिकारी से वार्ता के दौरान जोर देकर कहा कि प्राकृतिक आपदा (मोंथा चक्रवात) के शिकार हुए इन तीनों मृतकों के आश्रितों को राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) से बिना किसी देरी के मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। अंचल अधिकारी ने कहा: जल्द जिला भेजी जाएगी अनुशंसा।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि”इस विषय पर माननीय सांसद महोदय का भी फोन आया था। अंचल प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले पर काम कर रहा है। हम जल्द ही सभी जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कर अनुशंसा जिला मुख्यालय (धनबाद) भेज रहे हैं।

वहां से अप्रूवल (स्वीकृति) मिलते ही पीड़ित परिवारों के खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।” वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों के सदस्य तथा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सूरज भूईया, टुन्नू मिस्त्री, अरुण भूईया, करण पासवान और उमेश प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल थे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक संबल प्रदान करने की गुहार लगाई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *