• Wed. May 20th, 2026

Adityapur : जनता को पानी चाहिए बहाना नहीं,पानी संकट पर डिप्टी मेयर सख्त, दो दिनों में समाधान का अल्टीमेटम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भीषण गर्मी के बीच आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 और 16 में गहराए जल संकट को लेकर डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। दिंदली बस्ती, दास पाड़ा और महतो पाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग जब पानी की समस्या को लेकर उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत जिंदल एजेंसी के कर्मियों को तलब किया।
बैठक के दौरान एजेंसी कर्मियों द्वारा समाधान की बजाय अपनी परेशानियां गिनाने पर डिप्टी मेयर नाराज हो गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को बहाने नहीं, पानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने एजेंसी संचालक पीयूष सिन्हा तक कड़ा संदेश पहुंचाने को कहा।
डिप्टी मेयर के तेवर के बाद अधिकारियों और एजेंसी कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने उनकी पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप के बाद ही प्रशासन सक्रिय होता है।
बताया गया कि वार्ड 15 और 16 के करीब पांच सौ घरों में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने जिंदल एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी को जिम्मेदारी मिलने के बाद से स्थिति और खराब हुई है।
मौके पर शिला पाल, छविरानी महतो, जयंती महतो, सरस्वती महतो, कविता महतो, संध्या महतो, मीनाक्षी महतो, बूबू दत्त, वाढ पार्षद राजरानी महतो. आशीष मल्लिक और राहुल महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि नगर निगम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है और पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *