• Mon. May 18th, 2026

Adityapur : अतिक्रमण हटाओ अभियान पर चंपाई सोरेन की बैठक, बोले- दुकानदारों की रोजी-रोटी भी रहे सुरक्षित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर : आदित्यपुर टाटा-कांड्रा मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सोमवार को स्थानीय भाजपा विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश और बाजार मास्टर मनोज पासवान भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान चंपाई सोरेन ने दुकानदारों से प्रशासन और नगर निगम को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टाटा-कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाना जरूरी है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
हालांकि, कार्रवाई के दौरान गरीब और फुटपाथी दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।उन्होंने थाना रोड, आकाशवाणी चौक, प्रभात पार्क समेत अन्य क्षेत्रों के दुकानदारों से सीमित दायरे में दुकान लगाने का आग्रह किया, ताकि आम लोगों को जाम और असुविधा का सामना न करना पड़े। चंपाई सोरेन ने प्रशासन से भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संतुलन बनाकर कार्रवाई करने की बात कही।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को आदित्यपुर क्षेत्र में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित रखा गया। वहीं नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *