• Sun. May 17th, 2026

आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने ट्रैफिक और पेयजल संकट पर जताई चिंता, जलापूर्ति बाधित पर शिकायतों पर ध्यान नहीं देने पर भी नाराजगी जताई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 17, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की बैठक रविवार को रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता डी.एन. ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए राज्य में जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। बैठक में आदित्यपुर-कांड्रा सड़क की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। विशेष रूप से पटेल चौक के पास बेतरतीब ढंग से खड़े टेंपो के कारण लगने वाले जाम और रोज होने वाली नोकझोंक पर नाराजगी जताई गई।
अधिवक्ताओं ने सड़क के सर्विस लेन और फुटपाथ को चलने योग्य बनाने की मांग करते हुए कहा कि संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगा। इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर जिंदल प्रबंधन की कार्यशैली की तीखी आलोचना की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि सीतारामपुर 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होने के बावजूद अब तक सीमित घरों को ही जल कनेक्शन दिया गया है।
साथ ही बिना पूर्व सूचना जलापूर्ति बाधित करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं देने पर भी नाराजगी जताई गई। बैठक में मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश, अरुण कुमार सिंह, रंजना मिश्रा, मनोज दुबे, रविशंकर पासवान समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *