• Sun. May 17th, 2026

लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, लायन ईसा शमीम बने अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

May 17, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर : लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की सामान्य सभा का आयोजन दिनांक 18 अप्रैल 2026 को होटल मधुवन, गोविंदपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित समिति का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

सभा में सर्वसम्मति से लायन ईसा शमीम को क्लब प्रेसिडेंट निर्वाचित किया गया। वहीं लायन अनिल कुमार को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन सतीश सारिया को द्वितीय उपाध्यक्ष तथा लायन आनंद मोदी को तृतीय उपाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में लायन राकेश कुमार को सचिव, लायन संतोष सोनी को संयुक्त सचिव, लायन अमन यादव को कोषाध्यक्ष, लायन कुमार जायसवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष, लायन रितेश शर्मा को टेमर तथा लायन एम.डी. मोहसिन को टेल ट्विस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त लायन राजेश जायसवाल को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया। क्लब डायरेक्टर के रूप में लायन आनंद प्रसाद, विजय बर्नवाल, मोहन शर्मा, सुरेश सारिया, लक्ष्मी सेन, कैलाश दुदानी, रोशन अग्रवाल, स्वप्ना लिखमानिया, संदीप बिस्वकर्मा, प्रशांत सिंह, कमल अग्रवाल, राजेंद्र सारिया एवं संभू अग्रवाल को चुना गया।

वहीं विभिन्न चेयरपर्सन पदों पर लायन नुपुर जायसवाल को एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, लायन सुरेंद्र राय को सर्विस चेयरपर्सन, लायन जितेंद्र बिश्वकर्मा को मेंबरशिप चेयरपर्सन, लायन मंजू शर्मा को एक्सटेंशन चेयरपर्सन, लायन शमीम अहमद को एनवायरमेंटल चेयरपर्सन तथा लायन उमेश विश्वकर्मा को लीडरशिप चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा आगामी सत्र में सामाजिक सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *