• Sat. May 16th, 2026

राजनगर : डुमरडीहा में वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ संपन्न।

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

 

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा गांव में वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। महिलाओं ने निर्जला उपवास कर अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा एवं व्रत रखी। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की और सावित्री कथा सुनी। पूजा करने के लिए आसपास, दूरदराज से सैकड़ो महिलाएं पहुंची थे।

इस अवसर पर महिलाओं ने मां सावित्री को नए वस्त्र कई प्रकार के फल , फूल, सिंदूर ,चूड़ी देकर वट वृक्ष की परिक्रमा की और वट वृक्ष पर कलावा बाधा। पुजारी ने सावित्री व्रत की कथा सुनाई।

 

पुजारी महादेव पति ने कहा कि बरगद के पेड़ में हिन्दू पौराणिक कथाओं के त्रिदेव , ब्रह्मा , विष्णु और महेश विद्यमान है। इस पवित्र पेड़ के नीचे पूजा करने से भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

 

पूजा करने के लिए अंजनी पति , बसंती महतो ,कविता साहू ,संतोषी साहू ,प्रवासी साहू, गुलाबी महतो , मीरा महतो, विमला महतो, राधिका महतो, ममता साहू ,सुचला साहू ,जूली साहू ,गोरी नाथ,चंद्रा साहू , देवकी साहू ,श्रीमती स्वेइ आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *