
आदित्यपुर : जिला योगासन खेल संघ एवं श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 मई को द्वितीय सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को यूनिवर्सिटी सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें लिटिल चैंप, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा 55 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष वर्ग शामिल हैं।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन के साथ-साथ कलात्मक एकल एवं युगल, तालात्मक युगल, बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड बेंड, लेग एवं हैंड बैलेंस तथा सुपाइन इंडिविजुअल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. पुरस्कार वितरण में उपायुक्त एवं नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में अध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार, संरक्षक सुधीर कुमार, निदेशक कुमकुम सिंह, जिला सचिव उदय सिंह देव, कोषाध्यक्ष शिखा शर्मा, सह सचिव राखी सिंह, प्रेम आशीष महतो, डॉ. पिंटू महतो, किरणजीत कौर, रेंजर सिंह सरदार एवं डॉ. रमेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
