• Fri. May 15th, 2026

प्रेस कांफ्रेंस में केंदुआडीह राजपूत बस्ती के रैयतों ने उठाई पुनर्वास, मुआवजा व रोजगार का मुद्दा

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआडीह राजपूत बस्ती में गुरुवार देर शाम स्थानीय रैयत रंजीत सिंह के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमे रैयतदारों के पुनर्वास, मुआवजा एवं रोजगार के मुद्दे पर जोरदार चर्चा की हुई। वहीं इस दौरान रंजीत सिंह ने कहा

कि 3 दिसंबर 2025 से केंदुआडीह में गैस रिसाव की घटना शुरू हुई और रैयतों द्वारा उक्त तिथि को ही उपायुक्त महोदय धनबाद को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं अंचल अधिकारी से जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। प्रेस कांफ्रेंस में वायरल वीडियो खबर को लेकर भी सफाई दी गई। श्री सिंह ने कहा कि विधायक राज सिन्हा द्वारा सीएमडी से रैयतों की समस्या को लेकर की गई बातचीत का वीडियो कुछ लोग गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वीडियो 8 अप्रैल 2026 का है और अनशन से पहले का है। मौके पर दिनेश सिंह, सोकिन बोस, राम विकास सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, मनजीत सिंह, सागर पंडित, अमित सिंह सहित अन्य रैयत मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *