• Wed. May 13th, 2026

आदित्यपुर पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, ईंधन को लेकर हाहाकार,वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए कई घंटे इंतजार करते देखे लोग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत किए जाने के आह्वान के बाद झारखंड सहित औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और आदित्यपुर में ईंधन को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
पिछले दो दिनों से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। बुधवार को आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित आशियाना पेट्रोल पंप पर स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब ईंधन लेने पहुंचे लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई।
चिलचिलाती धूप और लंबे इंतजार से परेशान लोगों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई, वहीं कुछ जगहों पर मारपीट जैसी स्थिति भी बन गई। पेट्रोल पंप कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने की खबर के बाद लोगों में घबराहट बढ़ गई है। यही कारण है कि जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ लग रही है।
लोगों को अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ईंधन वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और स्थिति और ज्यादा न बिगड़े।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *