• Wed. May 13th, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

सरायकेला – सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, उच्च विद्यालय सरायकेला में बुधवार को महिला स्वास्थ्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत, विद्यालय की 14 से 15 वर्ष के बीच की छात्राओं के लिए निशुल्क एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री पार्थ सारथी आचार्य की अध्यक्षता में एवं डॉ. विशाल कुमार की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विद्यालय की 02 छात्राओं को वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई। डॉ. विशाल ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका प्रभावी है।

भारत में सर्वाइकल कैंसर से प्रतिवर्ष लगभग 75 से 80 हजार महिलाओं की मृत्यु हो जाती है।भारत सरकार ने फरवरी 2026 से पूरे देश में 14 से 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं के लिए निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को वायरस के संपर्क में आने से पहले सुरक्षा प्रदान करना। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक और निशुल्क है।

कम उम्र में टीकाकरण से उन वायरस प्रकारों के खिलाफ सुरक्षा मिलती है जो भविष्य में कैंसर का कारण बन सकते हैं। सरकार की इस पहल से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को रोकने में मदद मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्स कुंती सोय एवं देविका सरकार ने टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *