
धनबाद : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित डिगवाडीह बाली लाइन में विवाहिता अंजलि कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार 10 मई की रात अंजलि का शव घर में पंखे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि अंजलि के पति आशुतोष कुमार जब रात में काम से घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खोलते ही पत्नी को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार वालों और जोड़ापोखर थाना पुलिस को सूचना दी गई।अंजलि का मायका बिहार के बक्सर जिले में है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को मायके पक्ष के लोग धनबाद पहुंचे।

मायके वालों ने शव देखने के बाद मौत पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अंजलि के सिर और नाक से खून निकल रहा था और शरीर काला पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजलि को पहले जहर दिया गया या फिर हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया।
मृतका के पिता ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही बच्चा नहीं होने को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लिखित शिकायत दी जाएगी।
वहीं मृतका के देवर ने बताया कि रविवार शाम उसका भाई काम पर गया था और रात करीब 9 बजे लौटने पर अंजलि को फंदे से लटका देखा। उसने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती थी।
वहीं जोड़ापोखर थाना के कांस्टेबल घनश्याम महतो ने बताया कि घटना रविवार की है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
