
Saraikela : – सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक व्यापक ‘सघन सफाई अभियान’ की शुरुआत की गई। इस विशेष अभियान का शुभारंभ बिरसा मुंडा स्टेडियम, वार्ड संख्या न0 8 हंसाऊडी से किया गया।
जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सरायकेला, श्री अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी और संबंधित वार्ड के पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर पंचायत के बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा यह स्वच्छता अभियान नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में चलाया जाएगा। तथा
प्रत्येक वार्ड में दो दिनों तक विशेष सफाई कार्य किया जाएगा।
नालियों की सफाई के साथ-साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने खुद वार्डों में झाड़ू लेकर भ्रमण किया। तथा सफाई किया। अधिकारियों ने स्वयं कचरा इकट्ठा करने में सहयोग किया और उसे डस्टबिन व सफाई वाहनों के जरिए उचित निस्तारण के लिए भेजा।
अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला और नगर पंचायत ने कहा कि यह कोशिश तभी पूरी तरह सफल होगी जब स्थानीय नागरिक , दुकानदार अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और कचरे का सही प्रबंधन कर प्रशासन का सहयोग करेंगे।
मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद उत्तम कुमार मोहंती, गौतम नायक ,सुषमा तियु ,सिटी मैनेजर सुमित सुमन नगर पंचायत के सभी कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
