• Sun. May 10th, 2026

सरायकेला : भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों का मासिक बैठक संपन्न

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2026
crescent ad

 

 

आज दिनांक 10/05/26 को सरायकेला स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के अध्यक्षता में जिला पदाधिकारीयों की मासिक बैठक संपन्न हुई ।

बैठक में प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद श्रीमति आभा महतो उपस्थित रही ।

बैठक में संगठनात्मक एवं राजनैतिक बिषयों पर चर्चा के साथ साथ आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्ययोजना पर बिस्तार से चर्चा हुई । बैठक में जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय होगा, जिसमे जिले भर के प्रमुख 150 की संख्या में कार्यकर्ता सामिल होंगे ।

अपने संबोधन में श्रीमती आभा महतो ने संगठन को और मजबूत करने की बात कही, उन्होंने कहा की प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होता है, प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांत के साथ साथ नई राजनैतिक चुनौतियों और नवाचार के पद्धतियो से अवगत कराया जाता है ।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रीतिका मुखी ने किया ।

इसके अलावा बैठक में सारथी महतो,सूर्या देवी,सावित्री बानरा,शंभु मंडल,सतीश शर्मा,अमितेश अमर,ललन शुक्ला,देवेश महापात्रा,बद्री दारोग़ा,बलदेव मंडल और तुषारकांत दुबे जिला पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *