

चाईबासा। सदर अस्पताल, चाईबासा के बीएसएनएल ऑफिस की ओर स्थित गेट को बंद किए जाने से उत्पन्न समस्याओं का अब समाधान हो गया है। प० सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के अथक प्रयासों के बाद उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर शनिवार को इस गेट को दोबारा खोल दिया गया।

इस गेट के बंद होने से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर से आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और तीमारदारों को लंबा चक्कर काटकर मुख्य गेट से अस्पताल जाना पड़ रहा था। इसके अलावा, अस्पताल के समीप स्थित छोटे दुकानदारों, विशेषकर फल, दूध, चाय और जलपान की दुकानें चलाने वालों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। त्रिशानु राय ने जनहित में इस गंभीर समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।
उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन प्रशिक्षु आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था। प्रशासनिक जांच में गेट बंद होने से होने वाली असुविधाओं की पुष्टि हुई, जिसके बाद उपायुक्त ने गेट खोलने के आवश्यक निर्देश जारी किए।
शनिवार को सिविल सर्जन (CS) डॉ. जुझार माझी ने स्वयं अस्पताल का भौतिक निरीक्षण किया और प्रबंधन को गेट खोलने के आदेश दिए। अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त स्थान पर एक रिवॉल्विंग गेट लगाया जाए और सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित किए जाएं।
इस गेट के पुनः खुलने से आमजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। अब मरीजों को आवागमन में सुगमता होगी और स्थानीय छोटे व्यापारियों की आजीविका भी पुनः पटरी पर लौट सकेगी। यह कदम प्रशासनिक सक्रियता और सामाजिक जागरूकता के समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
