
चक्रधरपुर ,गुरुवार, 07 मई 2026 : रांची के खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर एवं गोइलकेरा शाखा के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने अपने सीनियर ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों के साथ सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।


इस अवसर पर सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कम समय में नए खिलाड़ियों को तैयार कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराना संस्था के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रांची खेलगांव में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के करीब 350 कराटेकारों ने भाग लिया था। झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, सिक्किम एवं छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना की टीम रही, जिसने पहली बार पूरे दमखम के साथ भागीदारी निभाई।
चक्रधरपुर एवं गोइलकेरा की संयुक्त टीम ने 14 खिलाड़ियों और 5 कोच सहित कुल 19 सदस्यों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 8 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। टीम ने पहले दिन काता वर्ग में 8 पदक जीतकर बढ़त बनाई, वहीं दूसरे दिन कुमिते वर्ग में 11 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता में शिवांगी पाण्डेय ने 14 वर्ष बालिका कैडेट ओपन कुमिते वर्ग में गोल्ड तथा अंडर-41 किलोग्राम काता वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। तनवी साहू ने अंडर-61 किलोग्राम कुमिते वर्ग में गोल्ड एवं काता वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया। रिशान बक्सी ने जूनियर वर्ग के अंडर-26 किलोग्राम कुमिते में गोल्ड मेडल जीता। त्रिशिका सरकार ने अंडर-25 किलोग्राम बालिका कुमिते वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं सुशांत सिरका ने अंडर-50 किलोग्राम कुमिते वर्ग में गोल्ड जीतकर संस्था का गौरव बढ़ाया।
सिम्मी शेरोंन सिरका ने दो सिल्वर, परी गांगुली ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, क्रिसमस सिरका ने एक सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज, समृद्धि पाण्डेय ने दो ब्रॉन्ज, मोहम्मद माविया अफसर ने दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद जोराइज एवं नवीन सोनी ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम को सफलता दिलाई। संस्था की ओर से मोहम्मद अहियान जावेद एवं अभ्युदय एस लाल को भी सम्मानित किया गया।
संस्था के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय, सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई अफसर अली, सेंसेई वीर सिंह सिरका एवं सेंसेई उमाशंकर जाल की कई महीनों की मेहनत और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोज जिंदल, विद्यालय अध्यक्ष उमाशंकर गिरी, रामकृष्ण सेवा समिति के सचिव तापस विश्वास एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन ने कहा कि संस्था अपने खिलाड़ियों की सफलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा आगे भी खिलाड़ियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
