
बेरमो –

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने महिला आरक्षण के समर्थन में राज्य के आठ जिलों का दौरा पूरा किया। इस दौरान बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, गिरिडीह और जामताड़ा जिलों में राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की गईं।

प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठकों में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने पर सहमति जताई।
सुनील साहू ने कहा कि वर्ष 2023 में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था, जिसे राष्ट्रीय जनता दल सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन देकर सर्वसम्मति से पारित कराया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मुख्य मांग थी कि महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने के बजाय महिलाओं को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी सुनिश्चित किए बिना महिला आरक्षण का उद्देश्य अधूरा रहेगा।
राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ ने ऐलान किया है कि जब तक ओबीसी महिलाओं की भागीदारी के साथ महिला आरक्षण लागू नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
