
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव


कुल्टी कुल्टी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने बुधवार को बराकर बसस्टेंड में स्थित सीटू कार्यालय के चाबी सीटू के वरिष्ठ नेता सुजीत भट्टाचार्य को डीवाइएफआइ के जिला उपाध्यक्ष बिनोद सिंह की उपस्थिति में सौंप कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील लोग से की।
इस संबंध में विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा हैं कुछ असमाजिक तत्व शराब के नशे में भाजपा का झंडा लेकर इस तरह का गंदा कार्य कर रहे हैं। जिसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहां कि फारवर्ड ब्लॉक के कार्यालय का भी चांबी सौंप दिया जायेगा। बराकर या कुल्टी में विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यालय पर अवैध रूप से कब्जा किए गए हैं।
सभी पर से भाजपा का झंडा हटा दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन को अपने स्तर से शांति बनाए रखने को कहां गया हैं और असमाजिक तत्व के विरुद्ध कारवाई को कहां गया हैं। सीटू के सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि डाक्टर अजय पोद्दार से व्यक्तिगत संबंध हैं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने का दायित्व सभी राजनीतिक दल का हैं।
मालूम हो वामफ्रंट और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस से पीड़ित भाजपा समर्थकों का गुस्सा मंगलवार को फूट पाड़ा था। सेल ग्रोथ वर्क्स के कुल्टी मेन गेट स्थित आईएनटीटीयूसी के काय॔लय को अपने दखल में ले लिए। वहा उपस्थित भाजपा समर्थकों से पूछ गया तो उन्होंने कहा कि टी॓एमसी के लोग स्वयं काय॔लय खाली कर भाजपा को सौंप दिए हैं। जब कि भाजपा समर्थकों ने बराकर शहर में टीएमसी,फारवर्ड ब्लॉक और आईएनटीटीयूसी समेत पांच काय॔लय पर भाजपा का झंडा फहरा दिया। जिससे विभिन्न राजनीतिक दल में हड़कंप मच गया हैं।
झंडा फहराने के बाद सभी कार्यलय पर भाजपा का झंडा लगा दिया गया हैं। घटनास्थल पर टीएमसी और आईएनटीटीयूसी का कोई भी समर्थक मौजूद नहीं था। भाजपा समर्थकों ने बस चालक और उनके सहयोगी से कहा हैं कि किसी भी दल को यूनियन के नाम पर किसी भी प्रकार का चंदा या नगदी नहीं देना हैं। कुल्टी रेलवे-स्टेशन रोड पर भी आईएनटीटीयूसी के कार्यलय पर झंडा फहराने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक, कुल्टी थाना प्रभारी सेंट्रल पुलिस फोर्स के साथ बराकर बसस्टेंड और कुल्टी में नजर बनाए हुए है। जिससे कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हो ?
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
