
बोकारो थर्मल

विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति बोकारो थर्मल कमिटी के कार्यकर्ताओं ने बोकारो थर्मल डीवीसी प्लांट मुख्य गेट लगभग दो घंटों तक जाम किया। करीम अंसारी ने बताया कि हम लोग जाम जितने भी आउटसोर्सिंग कंपनी हैं उन सभी को कम पर जाने से रोका। हम लोग डीवीसी कर्मी और सप्लाई मजदूर को छोड़कर सभी को हम लोग रोके थे हम लोग की लड़ाई आउटसोर्सिंग कंपनी से है जो झारखंड सरकार का गाइडलाइन है 75% लोगों को काम पर रखना। उसमें भी जो खड़ा नहीं उतरा प्लांट में जो एक हजार लोग काम कर रहे हैं उसमें विस्थापित के लगभग 100 भी लोग नहीं है

जिससे बाध्य होकर हम लोग डीबीसी गेट को जाम किए थे। जीएम एचआर एए कुजूर के आश्वासन पर वार्ता पर आए थे वार्ता शांतिपुर पूर्ण और सफल रहा एक सप्ताह का इन्होंने टाइम लिया है जो एक सप्ताह में दस लोगों को नियोजन देंगे। सात स्विच यार्ड और तीन एफजीडी में या एएमसी एआरसी में कही रखवाएगे। यह आश्वासन पर एक सप्ताह का टाइम लिए फिलहाल हम लोग 15 दिनों का टाइम दिए हैं। अगर 15 दिनों में काम नहीं हुआ। नियोजन नहीं मिला तो हम लोग गेट जाम करेंगे। जो अनिश्चितकाल के लिए करेंगे। जिसकी जवाब दे ही डीवीसी प्रबंधन की होगी।
जीएम एचआर एए कुजूर ने कहा कि विस्थापितों के साथ वार्ता हुई है उनकी कुछ मांगे थी उन लोगों का एएमसी एआरसी पर ज्यादा फोकस था मैंने आश्वासन दिया कि अभी तो नहीं कर सकता हु मैंने आश्वासन दिया मैं उसको देखूंगा आज के परिस्थित में मै अभी नहीं कर सकता हूं भविष्य में देखूंगा।
आप लोग पहले नया प्लांट लाने का प्रेशर डाले प्रशासन पर तभी आप लोगों को यहां पर रोजगार मिल पाएगी यह मुख्य बातें कही है और जो मैं अपनी तरफ से मदद कर सकता हूं
अपने तरफ से कोशिश करूंगा। वार्ता में प्रबंधन की और से महाप्रबंधक एए कुजूर, एसपीएम पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रबंधक सुनील कुमार एवं विस्थापित प्रतिनिधियो में बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, वाजीद हुसैन, छञधारी गोप, संजय रजवार, बवली अंसारी, नूर मोहम्मद, रबि तूरी, हैदर अली, खलील अंसारी आदि मौजूद थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
