• Mon. May 4th, 2026

गोपालीचक आउटसोर्सिंग में वॉल्वो की चपेट में आने से सुपरवाइजर घायल,हुई मौत

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। बीसीसीएल के गोपालीचक कोलियरी अंतर्गत पुटकी थाना क्षेत्र में संचालित सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी (SNR) में भारी वाहन वॉल्वो की चपेट में आने से अहले सुबह सोमवार को सुपरवाइजर रामस्वरूप नोनियाँ 54 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे कर्मियों के सहयोग से आनन फानन में उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि मृतक राम स्वरूप नोनियाँ रात्रि पाली 10 से 06 बजे की ड्यूटी पर तैनात थे और खनन स्थल के ऊपरी हिप की ओबी कटिंग करवा रहे थे

जहां लाइटिंग की अव्यवस्था और अंधेरा था जो डीजीएमएस के नियमो का उल्लंघन और बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही को साबित करता है। सूत्रों ने बताया की अंधेरा में अचानक 7 नंबर की भारी वाहन वॉल्वो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए स्व नोनियाँ गोधर 4 नंबर के रहने वाले बताए जा रहे है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *