
धनबाद/झरिया : पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम समेत देश के विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया है।


विधायक रागिनी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठन की मजबूती का परिणाम है।
उन्होंने कहा,
“देशभर में मिली यह प्रचंड जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। इस सफलता का असली श्रेय उन लाखों कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया।”
विधायक ने आगे कहा कि जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह स्थिर और विकासोन्मुख नेतृत्व के साथ खड़ी है। यह जनादेश देश के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
झरिया-धनबाद में जश्न का माहौल
इस जीत को लेकर झरिया और धनबाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
अंत में रागिनी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगी
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
