• Mon. May 4th, 2026

कुचाई प्रखंड में आजीविका संवर्द्धन हेतु चयनित किसानो के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का हुआ वितरण

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :कुचाई प्रखंड अंतर्गत आज प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साधु चरण देवगम एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी की उपस्थिति में ग्रामीण लाभुकों के आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। इस योजना के माध्यम से कृषि कार्यों में सहूलियत प्रदान कर लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लाभुकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा अधिकाधिक पात्र लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि योजनाओं का व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *