• Mon. May 4th, 2026

उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा का एक दिवसीय महिला को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया 

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में रविवार को उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ो महिला प्रशिक्षको कि आत्मरक्षा के स्पेशल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची ,कोडरमा आदि के महिला प्रशिक्षक उपस्थित हुए। यहां प्रशिक्षण में बेहतर प्रशिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आज तृतीय चरण का प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि यदि लड़कियों के साथ कोई बदमाशी छेड़खानी करता है तो अपनी रक्षा एवं दूसरों की रक्षा स्वयं से कैसे कर सकते हैं यदि किसी महिला या लड़कियों का हाथ पकड़ लिया गया। गर्दन पकड़ लिया गया। बाल पकड़ लिया गया। तो वैसे में अपनी आत्मरक्षा कैसे कर सकती है।

जिसका विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण सभी वर्ग के महिलाओं को करना चाहिए जिस प्रकार उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा की ओर से झारखंड 10 से 15000 लड़कियों का प्रशिक्षण लगभग 10 सालों से चल रही है जिसमें 300 से अधिक लड़कियां ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेडलिस्ट हैं 500 से अधिक राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी ले चुकी है 200 से अधिक ब्लैक, ब्राउन बेल्ट प्रशिक्षक के रूप में आने वाले समय में उभरेंगे। उत्कल कराटे स्कूल झारखंड के सेसाइ महादेव गोप ने बताया कि इस प्रशिक्षण से आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जा रहा है जिसमें शारीरिक के फिटनेस, ताकत, लचीलापन, स्वास्थ्य में संतुलन, हृदयाघात से बचाव, मानसिक विकास, बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और

आत्म सम्मान में वृद्धि होती है सेंसाई महादेव गोप ने बताया कि आत्मरक्षा की प्रशिक्षण से कोई भी लड़की अपने से अधिक शक्तिशाली हमलावर का सामना करने के लिए स्ट्राइक्स किक्स पंच जैसे प्रभावी दांव पेंच सीख सकती है इस प्रशिक्षण से आस-पास के खतरों को मापने की शक्ति प्रदान करती है जिससे संभावित खतरों से बच सकती है।

जैसे जैसे नए बेसिक तकनीक का प्रशिक्षण लेती है। वैसे-वैसे आत्मविश्वास बढ़ता है। लड़कियों को इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षण केंद्र चलाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता है। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में महिला प्रशिक्षक पायल कुमारी, जयश्री सेन, डोली कुमारी महतो, नेहा कुमारी,

आकांक्षा कुमारी, पूजा प्रमाणिक, सोनिया कुमारी, मधु कुमारी, काजल कुमारी आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई महादेव गोप, सेंसाई नकुल कुमार यादव, सेंसाई विक्रम कुमार नायक, विक्रम प्रजापति, उत्कल कराटे स्कूल के सचिव मुकेश कुमार, पप्पू कुमार प्रजापति एवं राजेश रविदास उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *