
सरायकेला – नगर पंचायत, सरायकेला में आज स्व-जनगणना अभियान का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री चौधरी ने वीडियो संदेश जारी कर नगरवासियों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

अध्यक्ष श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि सही एवं अद्यतन जानकारी ही सुदृढ़ मतदाता सूची एवं मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं प्रविष्ट करें एवं त्रुटियों का समय पर सुधार सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि एवं वार्ड पार्षद श्री गौतम नायक ने भी स्वयं पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट की तथा आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से स्व-जनगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शिता एवं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
ऑनलाइन जानकारी प्रविष्ट करने की प्रक्रिया:
1.मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से voters.eci.gov.in वेबसाइट खोलें।
2. अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से Sign Up / Login करें।
3. नया मतदाता नाम जोड़ने हेतु Form 6 का चयन करें।
4. नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर एवं परिवार/अभिभावक संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, आयु प्रमाण एवं पता प्रमाण अपलोड करें।
6. सभी विवरणों का सत्यापन कर Submit करें।
7. आवेदन संख्या सुरक्षित रखें, जिससे भविष्य में आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सके।
अध्यक्ष श्री चौधरी ने यह भी कहा कि यदि किसी नागरिक को जानकारी प्रविष्ट करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो वे नगर पंचायत कार्यालय, संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन कर्मियों से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
नगर पंचायत, सरायकेला सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर नए मतदाताओं से अपील करता है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
