

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । हजारीबाग स्थित शेख भिखारी हॉस्पिटल परिसर में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बड़कागांव पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि 28 अप्रैल को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से जनसमस्याओं को लेकर सवाल पूछे जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकार आशीष कुमार साव एवं सुशांत सोनी के साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। संघ ने इस घटना को साधारण मारपीट नहीं, बल्कि “मॉब लिंचिंग” जैसी गंभीर घटना बताया है।
पत्रकार संघ ने यह भी उल्लेख किया कि पीड़ित पत्रकारों द्वारा हजारीबाग सदर थाना में आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है। इससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाते हैं और उनके साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार पूरे लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की मौजूदगी में इस तरह की घटना होना अत्यंत चिंताजनक है, और सरकार द्वारा अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया जाना और भी गंभीर विषय है।पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य में कानून-व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आम नागरिक, नेता एवं पत्रकार सभी असुरक्षित महसूस करेंगे।
इस दौरान नरेश कुमार, संजय सागर, दीपक सिन्हा, पिंटू कुशवाहा, रितेश ठाकुर, आनंद राज, विकास रंजन, अमित मालाकार, रंजीत साव, बिरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार,पंकज ठाकुर शिवनारायण साहू, तारकेश्वर कुमार, अजय कुमार, अनुज यादव, दिनेश कुमार, पृथ्वीराज गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, मो. जुबेर सहित कई पत्रकार मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
