• Fri. May 1st, 2026

Adityapur : मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन की विशाल बाइक रैली, 500 से अधिक मजदूर हुए शामिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन जिला समिति द्वारा “मजदूर एकता विशाल बाइक रैली” का आयोजन किया गया।
यह रैली आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग से शुरू होकर आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करती हुई गम्हरिया थाना मोड़ होते हुए ऊपरबेड़ा मैदान पहुंची।
रैली के समापन से पूर्व वहां स्वर्गीय मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस विशाल बाइक रैली में जिले भर से 500 से अधिक मजदूरों ने भाग लेकर एकता और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मजदूर नेता सुनील गोराई, सकला मार्डी, गणेश टुडू, सुनील हेम्ब्रम, गिरी बैसरा, जगदीश राव, सुखदेव कुम्हार, सपन सरदार और शंकर लोहार सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *