• Fri. May 1st, 2026

प्रोजेक्ट बदलाव” से बदली तस्वीर: सखी मंडल की दीदियों को मिली टाटा मैजिक, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

admin's avatar

Byadmin

May 1, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा*: पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देते हुए “प्रोजेक्ट बदलाव” के तहत सखी मंडल की दीदियों को आज समाहरणालय परिसर में टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौंपी गई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकेट्टा एवं पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी की मौजूदगी में यह वितरण किया।

 

पलाश-झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के अंतर्गत SVEP परियोजना और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत झींकपानी प्रखंड के रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह (कुल्डिया) की अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव लक्ष्मी देवी एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कुई को वाहन प्रदान किया गया। वहीं टोंटो प्रखंड के टोंटो आजीविका महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष मनीला लागुरी, सचिव शंकरी लागुरी एवं कोषाध्यक्ष सीमा लागुरी को भी अलग-अलग वाहन की चाबी सौंपी गई।

 

इस मौके पर उपायुक्त, अपर उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही है। AGEY योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें उद्यमी बनने का अवसर दिया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *