

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नवीनगर–कोइरीडीह मुख्य पथ पर बैरिया गांव मोड़ के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।मृतक की पहचान सनोज साव के रूप में हुई है, जो नवीनगर थाना क्षेत्र के तोल गांव के रहने वाले थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, वे रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए निकले थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैरिया गांव मोड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सनोज साव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिंदा समझकर ऑटो के माध्यम से रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे तोल गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सनोज साव गांव में किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
