

*चक्रधरपुर* : दिवंगत कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव के अवसर पर चक्रधरपुर में गिरिराज सेना द्वारा आयोजित 15वां रक्तदान शिविर समाजसेवा की मिसाल बन गया। स्थानीय श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में कुल 165 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा एवं प्रो. शिवपूजन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आने की अपील की। शिविर में ब्रह्मानंद ब्लड बैंक, जमशेदपुर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी भी पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की।
गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि ने बताया कि यह शिविर समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील भी की।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
यह आयोजन न केवल दिवंगत कमलदेव गिरि की स्मृति को सम्मान देने का माध्यम बना, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना को भी मजबूत करने में सफल रहा।
कार्यक्रम में फुलनदेव गिरि, एस पुष्प लता, धीरज ठाकुर, सुमित पोद्दार, संजीव गिरी, आजसू जागो, सुरेश साव, मुकेश साव, बुलबुल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
