
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जल नल योजना के तहत सीतारामपुर डैम स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल्द जलापूर्ति शुरू होने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।
नगर निगम के प्रशासक ने सहारा गार्डन और सिंडिकेट सोसाइटी को जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन कनेक्शन देने का आदेश दिया है।
जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश के साथ सहारा गार्डन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष शशांक गांगुली और राजीव रंजन ने प्रशासक से मुलाकात कर दोनों सोसाइटी में पानी संकट की समस्या रखी।
उन्होंने बताया कि करीब 5000 निवासी लंबे समय से जल संकट झेल रहे हैं और पानी खरीदने को मजबूर हैं। शशांक गांगुली ने कहा कि उनकी टीम दोनों सोसाइटी तक पाइपलाइन कनेक्शन पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रशासक की पहल से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सोसाइटीवासियों ने इस निर्णय पर प्रशासक का आभार जताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
