• Fri. Apr 24th, 2026

Adityapur : गायत्री शिक्षा निकेतन का शत-प्रतिशत रिजल्ट, 97% अंक के साथ रिया बनी टॉपर,श्रेया कुमारी 94.4% द्वितीय, स्नेहा कुमारी 93.8% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त की

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय, आदित्यपुर ने एक बार फिर झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट परंपरा कायम रखी है।
इस वर्ष विद्यालय के 92 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें 83 ने प्रथम श्रेणी और 9 ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की। विद्यालय की रिया कुमारी 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम टॉपर बनीं। श्रेया कुमारी 94.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय, स्नेहा कुमारी 93.8 प्रतिशत के साथ तृतीय, कृष्णा साहू 92.6 प्रतिशत के साथ चतुर्थ तथा पुष्टि कुमारी 92 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान पर रहीं।
खास उपलब्धि यह रही कि 12 विद्यार्थियों ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु, प्रबंधक उदय कांत कुमार एवं अधिष्ठात्री गायत्री देवी ने इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *