• Mon. Apr 20th, 2026

पिकअप से 6 गौवंश बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में माली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने माली चौक के समीप एक पिकअप वाहन से 6 गौवंश (भैंस) बरामद किए हैं। साथ ही मौके से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पड़वां थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सल्लू खां उर्फ इशफाक के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र से होकर अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देश पर माली चौक पर पुलिस टीम की तैनाती की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन के अंदर 6 भैंस ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए।

 

सभी पशुओं के सींग रस्सियों से कसकर बांधे गए थे, जिससे उनकी हालत अत्यंत खराब हो गई थी। पशुओं की इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और सभी गौवंश को अपने कब्जे में ले लिया।थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इन पशुओं को झारखंड के पलामू से लाया था और उन्हें बाहर ले जाने की तैयारी में था।

पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पशु तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *