• Sun. Apr 19th, 2026

भीषण गर्मी का कहर, बरवाडीह में 5 बकरियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहार

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के बरवाडीह गांव में बढ़ती गर्मी और लू का असर अब पशुपालकों पर भी भारी पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

दोपहर के समय चल रही लू से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इसी बीच बरवाडीह गांव में गर्मी के कारण पांच बकरियों की मौत हो गई। मृत बकरियों में एक बकरी परमेश्वर साव की, एक दिलचंद कुमार की तथा दो बकरी और एक बकरा रुकवा देवी का शामिल है।

इस घटना से संबंधित पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू से पशुधन को बचाना कठिन हो गया है, ऐसे में सरकार से सहायता मिलना बेहद जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *