
पंकज ठाकुर

बड़कागांव l भारतीय जनता पार्टी उरीमारी मंडल (बड़कागांव पूर्वी) द्वारा गोसाई बलिया पंचायत भवन में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” का रविवार को समापन हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर विस्तार की रणनीति से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। मुख्य प्रभारी दिनेश सिंह राठौड़ ने “अंत्योदय से संतृप्ति तक” विषय पर बोलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने पार्टी के इतिहास और वैचारिक यात्रा को विस्तार से बताया, जबकि जिला महामंत्री जयनारायण प्रसाद ने बूथ प्रबंधन और ‘मन की बात’ की उपयोगिता समझाई।
पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह ने संगठनात्मक अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बात कही।
वहीं उमेश दांगी ने जनसंपर्क में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। शिविर में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती में प्रशिक्षण की अहम भूमिका बताई। कार्यक्रम में विजय यादव, देवंती देवी, श्रीकांत निराला, ज्ञानेश्वर शर्मा, सुमन गिरी, बेचन साव, कार्तिक उरांव सुदामा रजक सहित मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
