
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 स्थित नगीनापुरी निवासी एक गरीब परिवार का मासूम बच्चा दीपराज ठाकुर इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।
उसका इलाज मुंबई के प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, दीपराज के इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे का इलाज जारी रखना बेहद मुश्किल हो गया है।
डॉक्टरों की देखरेख में बच्चे को कीमोथेरेपी सहित आवश्यक उपचार दिया जा रहा है, और चिकित्सकों ने इलाज जारी रखने की सलाह दी है। परिवार ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत इतनी मजबूत नहीं है कि वे लंबे समय तक इस महंगे इलाज का खर्च उठा सकें।
ऐसे में पैसों की कमी इलाज में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आ रही है। पीड़ित परिवार ने समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की अपील की है। साथ ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से भी आगे आकर सहयोग करने की गुहार लगाई है, ताकि समय पर इलाज जारी रह सके और मासूम दीपराज की जान बचाई जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
