• Wed. Apr 15th, 2026

आई एन चन्द्रो में बाबा साहब की 135 वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनी

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती हेल्थ इज वेल्थ एथलेटिक क्लब आई एन चन्द्रो गोपालीचक के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मोहन राम ने किया । साथ ही बिहार के शेखपुरा नगर परिषद की उपसभापति श्रीमती सोनी देवी कार्यक्रम में

विशेष रूप से मौजूद रहीं मुख्य अतिथि मंटू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का प्रसिद्ध नारा था शिक्षित बनो,संगठित रहो, और संघर्ष करो— “शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”, और सभी को शिक्षा के महत्व को समझते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र से आए गणमान्य व्यक्तियों में कुल्लू चौधरी, भगवान दास शर्मा, चन्द्र देव यादव, पप्पू सिंह, संतोष पासवान, भोलू यादव, रणजीत यादव, पुष्पा पांडे, विजय पासवान, राजेश गुप्ता, राम लखन राम, रविंदर पासवान, धर्मेंद्र मंडल, धर्म गुप्ता, प्रदीप पासवान, संजय वर्मा, सूरज पासवान, शुभम पासवान, रवि पासवान,जयकांत पांडेय,नन्द किशोर मिश्रा,शंकर पासवान, विकी, अंकित, लड्डू,धर्मेन्द्र पासवान,लालू कुमार यादव इत्यादि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *