• Mon. Apr 13th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम में पहली बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, सफाई व जल संकट पर जोर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली औपचारिक बैठक सोमवार को निगम कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित हुई।
मेयर संजय सरदार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश समेत सभी पार्षद मौजूद रहे। करीब चार घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार तीखी बहस भी देखने को मिली।
बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आदित्यपुर-2 स्थित जागृति मैदान में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से नए अत्याधुनिक नगर निगम कार्यालय के निर्माण प्रस्ताव को पुनः स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही जागृति मैदान को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए विकसित करने का निर्णय लिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निगम क्षेत्र को सात जोन में बांटने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सात सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा मेयर और डिप्टी मेयर कोटे से 15-15 अतिरिक्त श्रमिक उपलब्ध कराए जाएंगे। हर वार्ड में दो बड़े डस्टबिन लगाए जाएंगे तथा डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा को निशुल्क और नियमित किया जाएगा। वार्ड संख्या 9 मिरुडीह में कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने पर भी सहमति बनी। गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो-दो नए डीप बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही खराब पड़े चापाकल और डीप बोरिंग की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया गया। शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए खराब हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटों को बदलने तथा नई लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी। बैठक के अंत में मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि निगम का लक्ष्य शहरवासियों को पारदर्शी और त्वरित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खराब पड़े जेसीबी और फॉगिंग मशीनों को जल्द दुरुस्त कर पुनः सेवा में लगाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *