• Mon. Apr 13th, 2026

Adityapur : प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर. नगीनापुरी कॉलोनी स्थित सिद्ध पंचमुखी हनुमान शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.
यह आयोजन श्रीश्री 108 जय मंगला बाबा की प्रेरणा से संपन्न हो रहा है. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हरिओम नगर स्थित शिव दुर्गा पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल लिया. इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई.
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर पूरे भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो बालमुकुंद पैनाली, आचार्य कृष्णा पांडेय, अनुरंजन पैनाली, सत्यम पैनाली, प्रताप नारायण मौर्य, रिंकू कुमारी, दीपक चौधरी सहित नगीनापुरी कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान दे रहे हैं.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *