• Sun. Apr 12th, 2026

3 साल बाद जिनगोरा लोडिंग पॉइंट चालू, 500 मजदूरों को फिर मिला रोजगार

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

धनबाद/झरिया: साउथ तिसरा, नॉर्थ तिसरा एवं जिनगोरा कोलियरी क्षेत्र में पिछले लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े जिनगोरा एमडीओ लोडिंग पॉइंट को पुनः चालू कर दिया गया है। झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर माननीय संजीव सिंह के सार्थक प्रयासों से इस लोडिंग पॉइंट के दोबारा शुरू होने पर करीब 500 मजदूरों को पुनः रोजगार मिलने का रास्ता खुल गया है, जिससे मजदूरों एवं उनके परिवारों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

 

इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह स्वयं लोडिंग पॉइंट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मजदूर भाई-बहनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और हालात की जानकारी ली। इसके बाद नारियल फोड़कर विधिवत रूप से लोडिंग कार्य का शुभारंभ कराया, जिसके साथ ही मजदूरों ने उत्साह के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया।

 

लोडिंग पॉइंट शुरू होते ही मजदूर भाई-बहन कार्य में जुट गए और गाड़ियों की धुलाई सहित अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए। लंबे समय से रोजगार के अभाव से जूझ रहे मजदूरों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर और विधायक के प्रति आभार जताया।

 

इस पहल को विभिन्न मजदूर संगठनों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है। जेएमएम, कांग्रेस, राजद, जनता मजदूर संघ सहित अन्य मजदूर संगठनों ने इसे मजदूर हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि लोडिंग पॉइंट के चालू होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

 

मेयर संजीव सिंह का बयान:

धनबाद के महापौर माननीय संजीव सिंह ने कहा कि “जिनगोरा एमडीओ लोडिंग पॉइंट का पुनः संचालन मजदूर भाई-बहनों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार मिले और उनकी आजीविका सुरक्षित रहे। आगे भी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।”

 

विधायक रागिनी सिंह का बयान:

झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह ने कहा कि “लंबे समय से बंद पड़े इस लोडिंग पॉइंट को चालू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज इसके पुनः शुरू होने से लगभग 500 मजदूर परिवारों को राहत मिली है। हमारा संकल्प है कि मजदूरों के रोजगार और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”

 

लोडिंग पॉइंट के पुनः संचालन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और मजदूरों ने इसे अपने रोजगार और भविष्य के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *