• Sun. Apr 12th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा अमृतधारा सेवा का सफल शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

सरायकेला, दिनांक 11 अप्रैल: चैत्र चौ महोत्सव के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा स्टेडियम परिसर में अमृतधारा सेवा का सफल शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्देश्य गर्मी के मौसम में आम जनमानस को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। प्रतिदिन लगभग 2000 लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन सरायकेला के डीसी महोदय, एसपी महोदय, नगर पंचायत चेयरमैन एवं एसडीएम महोदय के करकमलों द्वारा किया गया।

 

यह सेवा 12 एवं 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं जारी रहेगी। साथ ही, कल से श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए ठंडा नींबू पानी (लेमनेड) की भी व्यवस्था की जाएगी।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष अशुतोष चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, साकेत सक्सेरिया, केशव लोहारिवाल (संयोजक), अनमोल सक्सेरिया, शिवम चौधरी, अभिषेक सक्सेरिया एवं सुमित चौधरी उपस्थित रहे।

 

मंच द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे चौ महोत्सव में आगमन के दौरान अमृतधारा स्टॉल पर अवश्य पधारें एवं इस सेवा का लाभ लें।

 

— मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *