• Sat. Apr 11th, 2026

चांडिल: सिंहभूम महाविद्यालय में RUSA से निर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : जिला के सिंहभूम महाविद्यालय, चांडिल में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA), झारखंड सरकार के अनुदान से निर्मित दो मंजिला नए भवन का उद्घाटन शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

विधायक सविता महतो ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगी।

प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मु ने कहा कि नया भवन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पठन-पाठन और प्रायोगिक कार्यों में सहूलियत होगी।

समारोह में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, सीनेट सदस्य डॉ. जे.के. सिंह, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, सुबोध सिंह मुंडा, विभीषण मछुआ, अंबिका रजक, राहुल वर्मा, मिलन तंतुबाई समेत कई गणमान्य लोग व छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *