• Sat. Apr 11th, 2026

Adityapur : वॉर्ड 20 में अधूरी योजनाओं को लेकर भाजपा नेता विशु महतो ने सौंपा आवेदन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। शनिवार को भाजपा नेता सह पूर्व वार्ड 20 पार्षद प्रत्याशी विशु महतो ने वॉर्ड संख्या 20 में लंबित विकास योजनाओं को लेकर महापौर, उप महापौर एवं नगर आयुक्त के नाम आवेदन सौंपा। महापौर संजय सरदार को दिए गए आवेदन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।
विशु महतो ने बताया कि नगर पार्षद से नगर निगम बनने के बावजूद ब्राह्मण टोला में अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं गुमटी बस्ती चुना भट्टा में वर्ष 2021 में भारती जी के घर से राम एकबाल राय मेन रोड तक सड़क निर्माण का टेंडर और शिलान्यास होने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है।
नगर निगम के अनुसार सिंगल निविदा के कारण टेंडर रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा अलकतरा ड्राम बस्ती में अजय पूजा दुकान से उपेंद्र प्रसाद के घर होते हुए भूंजा दुकान रेलवे फाटक तक फेबर ब्लॉक सड़क व होम पाइप नाली निर्माण तथा गुमटी बस्ती अंडरग्राउंड ब्रिज के सामने डीप बोरिंग की भी मांग रखी गई। उन्होंने पूर्व पार्षद बिरेंद्र गुप्ता पर भी योजनाओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। आवेदन में बस्तीवासियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं। महापौर व उप महापौर ने आश्वासन दिया कि आगामी बोर्ड बैठक में इन मांगों को रखा जाएगा

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *