
आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन (एसिया) से जुड़े उद्यमियों को आज प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और इम्लाई इनरोलमेंट कैंपेन-2025 के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई. और उद्यमियों से सरकार की दोनों स्कीम का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया.
इस हेतु एसिया भवन के सभागार में आज संध्या समय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त प्रशांत कुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे. टीम में सहायक आयुक्त अजय कुमार पूर्ति तथा लेखा पदाधिकारी सुजीत कुमार पाँडेय, प्रवर्तन अधिकारी अविनाश कुमार, अविनाश कुमार सिंह व उमाशंकर प्रसाद शामिल थे. वहीं, उपस्थित उद्यमियों ने सरकार की स्कीम को उद्यमियों और उनके स्टॉफ के लिए लाभकारी बताया तथा विभाग की इस पहल को पूर्ण कराने में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया. इस अवसर पर एशिया के अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, राजीव रंजन मुन्ना, चतुर्भुज केडिया, रतन लाल अग्रवाल, स्वपन मजूमदार, देवाँग गाँधी, मनदीप सिंह, संतोख सिंह, अशोक गुप्ता, सुधीर सिंह, सुबोध सिंह, अनिल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन दशरथ उपाध्याय ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
