• Fri. Apr 10th, 2026

वर्ल्ड होम्योपैथिक डे पर महापौर संजीव सिंह का सम्मान, होम्योपैथी के लाभों पर रखे विचार

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

धनबाद: वर्ल्ड होम्योपैथिक डे एवं डॉ. सैमुअल हहनेमन जयंती के अवसर पर धनबाद होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन (DHDA) द्वारा एस. बी. इंटरनेशनल (8 लेन रोड), धनबाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा महापौर संजीव सिंह को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के महत्व और इसके लाभों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी एक प्रभावी एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है, जिससे कई रोगों का सफल उपचार संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं भी समय-समय पर होम्योपैथी दवाओं का उपयोग करते रहे हैं और अपने अनुभव में इसके सकारात्मक परिणाम देखे हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, वहीं कुछ डॉक्टरों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर धनबाद होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. के. के. सरकार, सचिव डॉ. विजय के. आर. वर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. एस. के. अरई, डॉ. सी. बी. मेहता, डॉ. महेंद्र ठाकुर, डॉ. रानी राजश्री, डॉ. जी. बनर्जी, डॉ. शंकारी सहित अनेक चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

 

अंत में महापौर संजीव सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए धनबाद होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन (DHDA) के सभी पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

बयान:

 

महापौर संजीव सिंह ने कहा,

“होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति आज के समय में एक भरोसेमंद और सुरक्षित उपचार का माध्यम बन चुकी है। कम दुष्प्रभाव और प्रभावी परिणाम इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। मैं स्वयं भी समय-समय पर होम्योपैथी दवाओं का उपयोग करता रहा हूँ और इसके सकारात्मक परिणाम अनुभव किए हैं। समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में होम्योपैथी चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *