• Fri. Apr 10th, 2026

आदित्यपुर गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार, डीप बोरिंग खराब—स्थानीयों में नाराज़गी टी एम सी नेता बाबू तांती ने महापौर से अभिलम्ब कार्य करने की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से डीप बोरिंग खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हर 2-3 दिन में सफाई वाहन आता था और कचरा उठाकर ले जाता था, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस सड़क को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर इस क्षेत्र से कचरा उठाई नहीं जा रही है।
वहीं, वार्ड 20 के पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता और वर्तमान पार्षद ने बताया कि इस समस्या को लेकर लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी बीच टीएमसी नेता बाबू तांती (वार्ड निवासी) ने कहा कि रेलवे फाटक बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई की जा रही है, जबकि गुमटी बस्ती से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली 35-40 साल पुरानी सड़क की अनदेखी की जा रही इस संबंध में महापौर (मेयर) साहब से बात हुई मेयर साहब ने कहा कचरा उठाव कार्य चालू हो गया है अब साफ सफाई नियमित रूप से होगा खराब पड़े डीप बोरिंग की जल्द जल्द करवा दियाजाएगा संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया गया है
अब देखने वाली बात होगी कि नए महापौर और उपमहापौर इस साफ सफाई के साथ साथ पानी की गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाते हैं अभी तो गर्मी बाकी है और कब तक स्थानीय लोगों को राहत मिलती है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *