
सरायकेला : जिले के आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद।
आदित्यपुर पुलिस को सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा,

राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक तीनों 3 अप्रैल को सालडीह बस्ती में पथराव और हथियार लहराने की घटना में भी शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
