• Thu. Apr 9th, 2026

आदित्यपुर तीन तालाबों के जीर्णोद्धार से बदलेगी सूरत, 1.68 करोड़ की योजना का शिलान्यास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 एवं 8 में विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए गुरुवार को तीन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार कार्य की शुरुआत की गई।
करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर वार्ड 7 के पार्षद परितोष बेज और वार्ड 8 की पार्षद मोना बेसरा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर संजय सरदार ने कहा कि तालाब केवल जल स्रोत ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा हैं।
इनके विकसित होने से जहां लोगों को दैनिक सुविधा मिलेगी, वहीं गर्मी के मौसम में जल संकट से भी राहत मिलेगी। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने बताया कि योजना के तहत तालाबों की सफाई के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां शौचालय, ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और क्षेत्र में आकर्षण बढ़ेगा। इस दौरान प्रदीप दण्डपाट, रती बेरा, किशन प्रधान, उदय गुप्ता, मोनू झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *