• Mon. Apr 6th, 2026

अंगिका विकास परिषद ने महापौर व उप महापौर को किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। अंगिका विकास परिषद द्वारा रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार एवं उप महापौर अंकुर सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। धीराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में महापौर व उप महापौर के साथ ही वार्ड संख्या 04 के पार्षद शुभम पांडेय को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजय सरदार ने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन किसी भी समाज की असली पहचान और शक्ति होते हैं। ये संगठन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। वहीं उप महापौर अंकुर सिंह ने अंगिका विकास परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति का संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान अंगिका संस्कृति की झलक देखने को मिली तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जितेन्द्र नाथ मिश्रा, ऋतुराज सिंह, वरीय समाजसेवी दिवाकर झा, मनमोहन झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *