
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के सुरार पुल के समीप छापेमारी कर बाइक पर सवार दो युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नदीपुर थाना कहलगांव निवासी दीपक कुमार एवं पीरपेंती थाना क्षेत्र के पंकज कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस ने इनके पास से रॉयल स्टेज ब्रांड की 750 एमएल की 4 बोतल और 375 एमएल की 1 बोतल, कुल 3.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही बाइक (गाड़ी संख्या BR10AA9679) को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरार पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है
और उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
