
चाईबासा : पोस्ट ऑफिस , चाईबासा मुख्य कार्यालय मार्ग में एचडीएफसी बैंक का किसी कारणवश एक एटीएम कार्ड गिरा हुआ मिला। उल्लेखित मार्ग पर गिरे हुए एटीएम कार्ड पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की

नजर पड़ी तो उन्होंने सामाजिक सरोकार की भावना को चरितार्थ करते हुए पहले अपने स्तर से खोजबीन करने का काफी प्रयास किया

किंतु कुछ पता नहीं चलने की स्थिति में त्रिशानु राय ने शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिगत एटीएम कार्ड को एचडीएफसी बैंक,चाईबासा के शाखा प्रबंधक उज्जवल कुमार सिन्हा को सौंप दिया है।
तदोपरांत शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक के तकनीकी सहायता से खाता धारक नन्द किशोर महतो जो कि बिरुआ पथ, चाईबासा के स्थानीय निवासी है, उन्हें फोन कर एटीएम कार्ड के संदर्भ
में सूचित कर दिया गया है तथा बैंक आकर एटीएम कार्ड प्राप्त करने के लिए बोल दिया गया है। वहीं उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
