• Sun. Apr 5th, 2026

चक्रधरपुर पुलिस को मिली 15 नई बाइक, मंदिर में हुआ विधिवत पूजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 4, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : झारखंड पुलिस द्वारा चक्रधरपुर थाना को 15 नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सशक्त होने की उम्मीद है। इन बाइकों के माध्यम से अब पुलिस की गश्ती व्यवस्था तेज और प्रभावी होगी, खासकर शहर की संकरी गलियों एवं दूरदराज क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंच संभव हो सकेगी।

इस अवसर पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में माँ भगवती केरा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर नई बाइकों का शुभारंभ किया गया। पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की कामना की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में तेजी आएगी तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी।

इन नई बाइकों के जुड़ने से चक्रधरपुर पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी, जिससे आम जनता को सुरक्षा मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *